धामनोद थाना परिसर में एसडीओपी मोनिका सिंह को दी भावभीनी विदाई
धामनोद। थाना परिसर में एसडीओपी मोनिका सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी संतोष यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोनिका सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्य एवं व्यवहार की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी।
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान माहौल भावुक नजर आया।

No comments:
Post a Comment