युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, घर लौटने पर पत्नी ने देखा शव
धामनोद// वार्ड क्रमांक 13 में किराये के मकान में रह रहे सखराम पिता अंतरसिंह निवासी उमरबन ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था।
बताया जा रहा है कि जब उनकी पत्नी घर लौटी तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो पति फंदे पर लटका हुआ था। घटना देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद Dhamnod Police Station की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया


No comments:
Post a Comment