नए गणेश घाट पर फिर पथराव, बदमाशों ने लगभग 8 से 10 वाहनों को बनाया निशाना, चार वाहन की मालिकों ने की fir हाईवे पर मची अफरा-तफरी
धामनोद के गणेश घाट में हाईवे पर चलती गाड़ियों पर पत्थरबाजी, चालक पहुंचे काकड़दा चौकी, बोले- पहले भी हो चुकी है घटना।
गणेश घाट बना बदमाशों का अड्डा... रविवार देर शाम वाहनों पर अंधाधुंध पथराव, पुलिस तलाश में जुटी।*
गुजरी/// आज दिनांक 27 सितंबर रविवार देर रात, नए गणेश घाट क्षेत्र में, अज्ञात बदमाशों ने, मुंबई आगरा राष्ट्रीय राज्य मार्ग से गुजर रहे कई वाहनों पर पथराव कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार , करीब 8 से 10 वाहनों को निशाना बनाया गया। चार वाहन मालिक धामनोद थाने पर एफआईआर के लिए पहुंचे । अचानक हुए पथराव से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद प्रभावित वाहन चालक शिकायत दर्ज कराने काकड़दा पुलिस चौकी पर पहुंचे। हाईवे से गुजर रहे महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में राहगीर भी मौके पर जमा हो गए। वाहन चालकों ने, पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। वही घायल अशोक कुमार ने कहा कि, गणेश मंदिर घाट के ऊपर से कुछ लोग पत्थर मार रहे थे । मेरा भतीजा गाड़ी चला रहा था अगर पत्थर उसको लगता तो बड़ी घटना घट सकती थी मैं पीछे बैठा था तो पत्थर मुझे लगा।
बताया जा रहा है कि, नए गणेश घाट क्षेत्र में पूर्व में भी वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उस समय पुलिस कार्रवाई के बाद ऐसी घटनाओं पर कुछ हद तक अंकुश लगा था, लेकिन रविवार देर शाम, एक बार फिर अज्ञात बदमाशों ने , कई वाहनों को निशाना बना दिया। ज्ञात रहे की याद 10 किलोमीटर का राष्ट्रीय राज्य मार्ग धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र एवं खरगोन जिले की पुलिस चौकी काकड़दा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, पुलिस द्वारा, मामले की जांच कर , पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।


No comments:
Post a Comment