आनंद चौदस के दूसरे दिन धामनोद में निकला गणेश जी का भव्य जुलूस
अलग-अलग झांकियों ने मोहा लोगों का मन, भक्तिमय माहौल में हुआ नगर भ्रमण
धामनोद। आनंद चौदस के दूसरे दिन नगर में गणेश प्रतिमाओं का भव्य जुलूस निकाला गया। विभिन्न युवा मंडलों और ग्रुपों द्वारा अपनी-अपनी आकर्षक झांकियां तैयार कर गणेश जी की प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण किया गया।
जुलूस में सरदार पटेल युवा मंडल, RDX परिवार ग्रुप, महाकाल ग्रुप एवं बस स्टैंड क्षेत्र की झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं। श्रद्धालुओं ने गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जुलूस के दौरान नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा।


No comments:
Post a Comment