तेज़ रफ्तार का कहर: काली स्कॉर्पियो ने नगर मै मचाया आतंक, कई बाइक सवार बाल-बाल बचे
धामनोद//रात के समय एक काली स्कॉर्पियो (MP 09 DY 9996) ने शहर में तेज़ रफ्तार का खौफनाक नज़ारा पेश किया। पुराना बस स्टैंड स्थित जैन मंदिर के सामने तेज़ी से दौड़ती गाड़ी ने कुछ बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए फरार होने की कोशिश की, जिससे इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक ने सड़क को मानो रेस ट्रैक समझ लिया और महेश्वर फाटे से सुन्दरेल फाटे तक तेज़ रफ्तार में वाहन दौड़ाया। इस दौरान कई राहगीर और वाहन चालक दहशत में आ गए, वहीं कुछ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वही थाना मोबाइल को भी छकाया ।
अंततः तेज़ गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कमला बेन हॉस्पिटल के समीप स्कॉर्पियो पलट गई। जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए । चालक घटना स्थल से फरार हो गया ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे ने एक बार फिर तेज़ रफ्तार और संभावित नशे में वाहन चलाने के ख़तरों को उजागर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह लापरवाही जवानी के जोश का नतीजा थी या नशे में वाहन चलाने का मामला।


No comments:
Post a Comment