अलबेला हनुमान मंदिर पर रुकेगी परिक्रमावासियों की थकान, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी टीन शेड की सौगात, मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण।
धामनोद के गुलझरा में परिक्रमावासियों को मिली बड़ी सौगात...सांसद सावित्री ठाकुर ने किया टीन शेड का लोकार्पण, किचन का भूमि पूजन।
नर्मदा परिक्रमा पथ पर सेवा संकल्प.....गुलझरा में निशुल्क चाय, और पौधा वितरण, सांसद ने कहा - गुरुजी के मार्गदर्शन में कर रहे सेवा।
धामनोद //नर्मदा परिक्रमा मार्ग में आने वाले गुलझरा के अलबेला हनुमान मंदिर पर परिक्रमावासियों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। धार-महू लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने, आज दिनांक 25 सितंबर शुक्रवार को मंदिर परिसर में , परिक्रमावासियों के लिए टीन शेड का लोकार्पण किया, साथ ही किचन शेड के लिए भूमि पूजन भी किया। इसके साथ ही अलबेला हनुमान मंदिर परिसर में, वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि परिक्रमावासी सभी जगह से आते हैं और यहां रात्रि विश्राम करते हैं। गुरुजी ने बताया था कि यहां शेड बन जाए तो परिक्रमावासियों को सुविधा होगी, आज इसका लोकार्पण किया गया। उनका भोजन बनता है, इसलिए किचन शेड के लिए भी भूमि पूजन किया है। सेवा संकल्प के भाव से यह काम किया है, हनुमान जी का आशीर्वाद हम पर बना रहे, हम गुरुजी के मार्गदर्शन पर कार्य करते हैं।
वहीं समाजसेवी मुकेश शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा परिक्रमावासियों को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक निशुल्क चाय सेवा दी जाती है, उन्होंने 15 अगस्त से देश के नाम रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया हे और आने वाले श्रद्धालुओं को बरगद, नीम, पीपल के पौधे निशुल्क देते हैं।
मंदिर के श्री कृष्ण दास महाराज ने बताया कि महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों से परिक्रमावासी यहां आते हैं, पिछले दो-तीन साल से सांसद से टीन शेड की मांग की जा रही थी, मांडव के नरसिंह दास महाराज ने भी आग्रह किया था, जिसे सांसद ने पूरा किया है, इसके लिए आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment