सड़क बदहाल, जनता बेहाल: सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक मेड़ा धरने पर - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 26 September 2026

सड़क बदहाल, जनता बेहाल: सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक मेड़ा धरने पर

 सड़क बदहाल, जनता बेहाल: सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक मेड़ा धरने पर



धामनोद। नगर में लंबे समय से बदहाल सड़क को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। पुराने बस स्टैंड से सुंदरैल फाटे तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक पंचीलाल मेड़ा धरने पर बैठ गए। मेड़ा ने सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।



बताया गया कि इस मार्ग की हालत पिछले कई वर्षों से खराब है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढों और बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों सहित आम नागरिकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।



धरने के दौरान मेड़ा ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here