कारम नदी में पुलिया के नीचे तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी पुलिस शिनाख्त मै जुटी
गुजरी//// कारम नदी में पुलिया के नीचे शुक्रवार दोपहर 12 बजें पानी में एक व्यक्ति का शव उल्टा तैरता हुआ दिखाई दिया ।घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिया के ऊपर से गुजर रहे गांव के कुछ युवकों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। युवकों ने तत्काल इसकी सूचना धामनोद पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में पड़े शव को बाहर निकलवाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धामनोद अस्पताल पहुंचाया, जहां आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक नदी में किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।


No comments:
Post a Comment