भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी की तस्वीर! एक तरफ क्षेत्रीय सांसद तो दूसरी तरफ क्षेत्रीय विधायक का स्वागत मंच - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 September 2026

भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी की तस्वीर! एक तरफ क्षेत्रीय सांसद तो दूसरी तरफ क्षेत्रीय विधायक का स्वागत मंच

 भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी की तस्वीर! एक तरफ क्षेत्रीय सांसद तो दूसरी तरफ क्षेत्रीय विधायक का स्वागत मंच 



युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह सोलंकी के स्वागत में आमने-सामने दिखे दो मंच, एक पर सांसद सावित्री ठाकुर तो दूसरे पर विधायक कालूसिंह ठाकुर


धामनोद। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह सोलंकी के स्वागत समारोह में नगर की भाजपा की अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गई। नगर के मुख्य चौराहे श्रीराम चौक पर स्वागत के लिए दो अलग-अलग मंच नजर आए। एक मंच पर क्षेत्रीय सांसद एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर का स्वागत किया गया, जबकि दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक कालूसिंह ठाकुर के समर्थकों द्वारा अलग स्वागत मंच बनाया गया।


मामला भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चुने गए उज्ज्वल सिंह सोलंकी के स्वागत कार्यक्रम का था। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम चौक पर दोनों नेताओं के लिए अलग-अलग मंच लगाए गए और दोनों ही मंचों पर स्वागत कार्यक्रम भी अलग-अलग आयोजित हुए।


एक ही पार्टी के कार्यक्रम में दो अलग-अलग स्वागत मंच नजर आने से नगर में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच यह चर्चा रही कि क्या भाजपा में सब कुछ ठीक चल रहा है या फिर स्थानीय स्तर पर नेताओं के बीच अलग-अलग खेमे बनते नजर आ रहे हैं।


हालांकि, अलग-अलग मंच लगाए जाने के पीछे आयोजकों की ओर से कोई स्पष्ट राजनीतिक कारण सामने नहीं आया है। इसके बावजूद एक ही कार्यक्रम में सांसद और विधायक के अलग-अलग मंचों पर स्वागत ने नगर की सियासत में चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है।


अब राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि एक पार्टी, एक कार्यक्रम और फिर दो अलग-अलग स्वागत मंच—क्या यह महज आयोजन की व्यवस्था थी या भाजपा की स्थानीय राजनीति में बढ़ती दूरी का संकेत?

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here