गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 9 गायें बरामद खलघाट टोल प्लाजा के पास धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चालक-परिचालक पर पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 September 2026

गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 9 गायें बरामद खलघाट टोल प्लाजा के पास धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चालक-परिचालक पर पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज

 गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 9 गायें बरामद खलघाट टोल प्लाजा के पास धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चालक-परिचालक पर पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज



धामनोद। गौवंश के अवैध परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धामनोद पुलिस ने खलघाट टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने ट्रक से 9 गायें बरामद की हैं। मामले में चालक एवं परिचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।



पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक PB11CP4103 में गौवंश का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खलघाट टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक में 9 गायें क्रूरतापूर्वक भरी हुई मिलीं। पुलिस के मुताबिक पशुओं के लिए पानी और चारे की भी व्यवस्था नहीं थी। चालक एवं परिचालक से गौवंश के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके।



पुलिस ने ट्रक और 9 गौवंश को जप्त करते हुए चालक हरजीन्दरसिंह पिता किशन सिंह (60) निवासी खमाणु, जिला फतेहगढ़, पंजाब तथा परिचालक अमन पिता सरबजीत मसीद (23) निवासी खमाणु, जिला फतेहगढ़, पंजाब के विरुद्ध थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 424/2026, धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।



यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि दीपिका बामनिया, सउनि जुवानसिंह हरवाल, आरक्षक रविन्द्र जमरे सहित थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here