बड़ा हादसा टला, खेत में भरभराकर गिरी पवन चक्की सूचना के बाद भी कंपनी ने नहीं दिया ध्यान आरोप - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 29 August 2026

बड़ा हादसा टला, खेत में भरभराकर गिरी पवन चक्की सूचना के बाद भी कंपनी ने नहीं दिया ध्यान आरोप

बड़ा हादसा टला, खेत में भरभराकर गिरी पवन चक्की सूचना के बाद भी कंपनी ने नहीं दिया ध्यान आरोप



रक्षाबंधन के चलते खेत में नहीं थे मजदूर, वरना हो सकती थी बड़ी जनहानि; ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बड़नगर। बड़नगर तहसील के ग्राम रावदिया कलां से धानखेड़ी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रावदिया गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भाजपा नेता आदित्य सिंह राणावत के खेत में लगी पवन चक्की अचानक भरभराकर जमीन पर जा गिरी। हादसे के बाद तेज गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मौके से सामने आए वीडियो में पवन चक्की का विशाल ढांचा खेत में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। गनीमत रही कि हादसे के समय खेत में कोई मजदूर या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।



रक्षाबंधन के कारण टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के त्योहार के चलते खेत में उस समय मजदूर मौजूद नहीं थे। इसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। यदि पवन चक्की गिरने के समय आसपास लोग मौजूद होते तो गंभीर जनहानि की आशंका हो सकती थी।

7-8 वर्ष पहले स्थापित हुई थी पवन चक्की

भाजपा नेता आदित्य सिंह राणावत के अनुसार, उनके खेत में करीब 7 से 8 वर्ष पहले अडानी कंपनी द्वारा पवन चक्की स्थापित की गई थी। उनका कहना है कि पवन चक्की के विद्युत तार भी नीचे लटक रहे थे और मशीन काफी पुरानी हो चुकी थी।

कंपनी को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

राणावत के मुताबिक, पवन चक्की की स्थिति को लेकर कुछ दिन पहले ही कंपनी के मैनेजर को सूचना दी गई थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई और शुक्रवार सुबह अचानक पवन चक्की जमीन पर गिर गई।



सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि पवन चक्की की स्थिति खराब थी तो समय रहते उसका निरीक्षण और रखरखाव क्यों नहीं किया गया। नीचे लटक रहे विद्युत तारों को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पवन चक्की किन तकनीकी अथवा अन्य कारणों से गिरी, इसका वास्तविक कारण प्रशासन एवं संबंधित कंपनी की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here