ग्रेड बढ़ाने की मांग पर भड़का श्रमिकों का गुस्सा, कसीदा कंपनी में हड़ताल कम्पनी पर अनियमितता के लगाए आरोप
सैकड़ों श्रमिकों ने खोला मोर्चा, सामूहिक ग्रेड बढ़ाने की मांग; गेट बंद करने को लेकर प्रबंधन पर गंभीर आरोप वही लंच करने व सोच जाने तक का समय होता है नोट लगाए आरोप
धार। जैतापुर इंडस्ट्रीज स्थित कसीदा कंपनी में ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हड़ताल कर कामकाज से दूरी बनाई और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। श्रमिकों का कहना है कि कंपनी में वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों के ग्रेड में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
श्रमिकों का आरोप है कि वे कंपनी के अंदर पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन्हें बाहर कर कंपनी का गेट बंद कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी एक कर्मचारी के लिए नहीं, बल्कि सभी कर्मचारियों का ग्रेड सामूहिक रूप से बढ़ाने की है।
एक महिला श्रमिक ने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली हैं और करीब दो वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी कर्मचारियों की मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक समस्या का समाधान मुश्किल है।
श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर जल्द मांग पूरी करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि श्रमिकों की आवाज सुनी जाएगी या कंपनी प्रबंधन की सख्ती के बीच हड़ताल और लंबी खिंचेगी?


No comments:
Post a Comment