क्षेत्र मै चल रहे अवैध रेत खनन रोकने पर विवाद गाली-गलौज और धमकी, थाने में शिकायत - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 12 August 2026

क्षेत्र मै चल रहे अवैध रेत खनन रोकने पर विवाद गाली-गलौज और धमकी, थाने में शिकायत

 क्षेत्र मै चल रहे अवैध रेत खनन रोकने पर विवाद  गाली-गलौज और धमकी, थाने में शिकायत



धामनोद। क्षेत्र में अवैध रेत खनन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम बेगंदा निवासी मोहन पिता जगन ने थाना धामनोद में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी चरबई एवं सहमति की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध खनन किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार खसरा नंबर 130-131 की भूमि से खनन करने के साथ पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।



शिकायत में बताया गया कि जब मोहन ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन रोकने का प्रयास किया तो संबंधित लोगों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज की गई तथा धमकियां दी गईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके साथ फालिया से हमला करने का प्रयास भी किया गया और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी गई।



मोहन ने अपनी शिकायत में कुछ अन्य लोगों पर भी अवैध खनन में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत 8 अगस्त 2026 को थाना धामनोद में दी गई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here