धामनोद पुलिस की तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
धामनोद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना धामनोद पुलिस द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ धामनोद थाना परिसर से हुआ, जो नगर के श्रीराम चौक तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में थाना प्रभारी संतोष यादव सहित समस्त थाना स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिक एवं शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए।
यात्रा के दौरान नगर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। वहीं थाना प्रभारी संतोष यादव हाथ हाथ में तिरंगा लहराते हुए अलग ही अंदाज में नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान नगर में हर्षोल्लास और देशभक्ति का रंग देखने को मिला। पुलिस जवानों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया गया।


No comments:
Post a Comment