धामनोद–बड़वाह फोरलेन परियोजना: भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने तहसील कार्यालय पर जताई चिंता - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2026

धामनोद–बड़वाह फोरलेन परियोजना: भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने तहसील कार्यालय पर जताई चिंता

 धामनोद–बड़वाह फोरलेन परियोजना: भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने तहसील कार्यालय पर जताई चिंता


धामनोद। धामनोद से बडवाह के मध्य प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर क्षेत्र के जिसमें पलासिया डेवर, जैतापुर, एकलरा  खुर्द एवं आसपास के क्षेत्र के 100  से ज्यादा किसानों ने मंगलवार को धामनोद तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी चिंताएं प्रशासन के समक्ष रखीं। किसानों का कहना था कि उन्हें अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि उनकी भूमि का कौन-सा हिस्सा अधिग्रहित किया जाएगा तथा मुआवजे की प्रक्रिया क्या होगी।



किसान नेता दिनेश पटेल के नेतृत्व में जेतापुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार राजेश भिंडे से चर्चा कर किसानों को भूमि अधिग्रहण की पूरी जानकारी, पारदर्शी प्रक्रिया तथा उचित मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान किसानों ने अपने अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

नायब तहसीलदार राजेश भिंडे ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रभावित किसान को भूमि अधिग्रहण की पूरी जानकारी दी जाएगी तथा शासन के नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही सभी किसानों की एक संयुक्त बैठक आयोजित कर जिला कलेक्टर महोदय को धामनोद बुलाया जाएगा, ताकि किसानों की सभी समस्याओं और सुझावों पर सीधे चर्चा कर उनका उचित समाधान किया जा सके।

बैठक में प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शासन की मंशा किसी भी किसान को नुकसान पहुंचाने की नहीं है और किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में मांग की कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा प्रत्येक किसान के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

मुख्य रूप से रमेश पट्टरवाला, विष्णु कर्मा, योगेश पाटीदार,दिनेश पटेल, घनश्याम यादव, नरेंद्र पटेल,राजेश पाटीदार,संजय मुकाती,अजय पाटीदार चेतन स्वामी, कैलाश पटेल एवं अन्य किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here