चार माह पूर्व बनी सड़क पहली ही बारिश में बही वार्ड वासियों ने कहा भाष्टाचार की भेट चढ़ी सड़क निर्माण। - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2026

चार माह पूर्व बनी सड़क पहली ही बारिश में बही वार्ड वासियों ने कहा भाष्टाचार की भेट चढ़ी सड़क निर्माण।

 चार माह पूर्व बनी सड़क पहली ही बारिश में बही वार्ड वासियों ने कहा भाष्टाचार की भेट चढ़ी सड़क निर्माण।




खरगोन//बिस्टान नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 02 में बनी सड़क भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गई है। यहां चार माह पूर्व बनी सड़क पहले ही बारिश में खराब हो गई है नगर वासियों ने सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उठाए सवाल खड़े किए हैं। 



कहा यदि ठेकेदार के द्वारा गुणवत्तापूर्ण माल डाला जाता तो सड़क इस कदर खराब नहीं होती। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क की लागत 17 लाख 2 हजार 8 सौ 16 रुपए है। सड़क निर्माण कंपनी का नाम शिव गोरा ट्रेडर्स के ठेकेदार ललित मनासे के द्वारा आज से चार माह पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था। यह रोड़ मेन रोड़ से दतिया के मकान तक बनी है। गोरेलाल ने बताया कि  एक जगह पर पानी निकासी के लिए पाइप को डाला गया था।ठेकेदार ने लापरवाही पूर्ण कार्य करते हुए जमीन की सतह पर ही पाइप रखकर उसके ऊपर आरसीसी रोड का निर्माण किया। व नीचे का बेस नहीं होने के कारण वह पहली ही बारिश में वहां से पूर्ण मिट्टी बह गई। वह रोड फट गया। रोड़ पर दरारे  पड़ गई।  वार्ड वासियों ने कोई सड़क हादसा न हो इसलिए वहां पर परिवहन को रोक दिया गया है। अरविंद चौहान ने ठेकेदार के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।  इनका कहना है कि ऐसे ठेकेदार पर कार्रवाई कर पुनः इसी जगह पर रोड का निर्माण किया जाना चाहिए जिससे कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। वार्ड वासियों ने कहा कि पूरा रोड़ चार महीने में खराब हो गया है जगह जगह से गिट्टी बाहर निकल रही है। रोड़ के संबंध में 



हमारे संवाददाता ने उपसंत्री नगर परिषद इंजीनियर सोनिका मंडलोई से बात करना चाही तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया



 *प्रभारी सीएमओ  संजय कानूनगो ने बताया कि रोड़ की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी यदि गुणवतहीन होने पर सम्बन्धी ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी* ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here