PM आवास योजना में रिश्वत का वायरल ऑडियो निकला भ्रामक! ग्राउंड रिपोर्ट में नहीं मिले आरोपों के सबूत - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2026

PM आवास योजना में रिश्वत का वायरल ऑडियो निकला भ्रामक! ग्राउंड रिपोर्ट में नहीं मिले आरोपों के सबूत

 PM आवास योजना में रिश्वत का वायरल ऑडियो निकला भ्रामक! ग्राउंड रिपोर्ट में नहीं मिले आरोपों के सबूत


दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट 


बिस्टान/खरगोन। बिस्टान नगर परिषद से जुड़े नगरीय क्षेत्र ग्राम बन्हैर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पर रिश्वत मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो के वायरल होते ही बिस्टान सहित पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।



वायरल ऑडियो में वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद प्रतिनिधि प्रेमलाल मोरे पर हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ₹10 हजार की कथित मांग करने का आरोप लगाया गया। हालांकि, सम्मुख भारत न्यूज़ की पड़ताल में इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी।



हमारे संवाददाता दिग्विजय सिंह पटेल ने मौके पर पहुंचकर संबंधित हितग्राहियों से बातचीत की। जांच के दौरान सामने आया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न तो पार्षद प्रतिनिधि द्वारा रिश्वत मांगी गई और न ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ऐसी मांग किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में योजना में किसी प्रकार की अनियमितता भी सामने नहीं आई।



पड़ताल में यह भी सामने आया कि वायरल ऑडियो में पार्षद से बातचीत कर रहा व्यक्ति वार्ड क्रमांक 13 का नहीं, बल्कि वार्ड क्रमांक 14 का निवासी है। संबंधित व्यक्ति ने भी कैमरे के सामने आकर पार्षद द्वारा रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि नहीं की।



ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि जब संबंधित व्यक्ति दूसरे वार्ड का निवासी है, तो वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद प्रतिनिधि पर लगाए गए आरोप कितने तथ्यात्मक हैं।



वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पार्षद प्रतिनिधि प्रेमलाल मोरे ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी से भी प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कोई राशि नहीं मांगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड में किए जा रहे विकास कार्यों के कारण उनकी छवि धूमिल करने और उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से इस तरह का भ्रामक ऑडियो वायरल किया गया है।








No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here