ढाबे पर बैठकर भोजन कर रहे व्यक्तियों पर चढ़ाई कार पत्रकार व तीन अन्य घायल पुलिस मामला किया दर्ज जांच जारी
धामनोद। ग्राम चिक्टियावड़ स्थित नायक ढाबे पर गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना में तेज रफ्तार कार ने भोजन कर रहे लोगों की टेबल में टक्कर मार दी। घटना में एक मीडियाकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार फरियादी सोनू पिता नारायण मीणा (32) निवासी ग्राम धानी, चिक्टियावड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जुलाई 2026 की रात वह अपने मित्र गोलू राजपूत के साथ नायक ढाबे के पीछे पलास क्षेत्र में भोजन कर रहा था। इसी दौरान महेश्वर के चार व्यक्तियों से कांच की बोतल टेबल पर फेंकने की बात को लेकर कहासुनी हुई। बाद में ढाबा संचालक आशीष नायक ने समझाइश देकर उन्हें वहां से रवाना कर दिया।फरियादी के अनुसार करीब रात 10:30 बजे एबी रोड की ओर से एक सफेद कार तेज गति और लापरवाही से आई तथा जानबूझकर उनकी टेबल में टक्कर मार दी।
हादसे में सोनू मीणा, गोलू राजपूत, विष्णु काहिर और बद्री बंजारा घायल हो गए। सभी को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।बताया गया कि टक्कर मारने के बाद कार कुछ दूरी पर पत्थरों से टकराकर रुक गई। फरियादी के अनुसार कार का नंबर MP09 ZY 6931 है, जिसकी फोटो भी मोबाइल से ली गई।पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर वाहन चालक एवं अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।


No comments:
Post a Comment