धार पुलिस की नशे के विरुद्ध अनूठी पहल, स्टैंडअप कॉमेडियन दीपक नीमा के साथ सादलपुर थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने दिया जागरूकता का संदेश - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 July 2026

धार पुलिस की नशे के विरुद्ध अनूठी पहल, स्टैंडअप कॉमेडियन दीपक नीमा के साथ सादलपुर थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने दिया जागरूकता का संदेश

 धार पुलिस की नशे के विरुद्ध अनूठी पहल, स्टैंडअप कॉमेडियन दीपक नीमा के साथ सादलपुर थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने दिया जागरूकता का संदेश



सादलपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत सादलपुर थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने स्टैंडअप कॉमेडियन दीपक नीमा के साथ मिलकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के माध्यम से समाज, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।



कार्यक्रम में दीपक नीमा ने अपनी हास्य शैली के जरिए नशे की लत से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

धार पुलिस की इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here