खबर का असर: खराब बीज मामले में कलेक्टर का एक्शन, जांच दल ने खेतों पर पहुंचकर किया निरीक्षण - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 30 July 2026

खबर का असर: खराब बीज मामले में कलेक्टर का एक्शन, जांच दल ने खेतों पर पहुंचकर किया निरीक्षण

 खबर का असर: खराब बीज मामले में कलेक्टर का एक्शन, जांच दल ने खेतों पर पहुंचकर किया निरीक्षण



धार/मनावर। रोहित कंपनी के बीज विक्रेता द्वारा किसानों को बेचे गए कथित खराब सोयाबीन बीज के मामले में प्रकाशित खबर के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर धार के निर्देश पर 29 जुलाई 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों का जांच दल ग्राम पंचायत रामाधामा पहुंचा और प्रभावित किसानों के खेतों का मौके पर निरीक्षण किया।

जांच दल में मनावर के एसएडीओ जे.एस. चौहान, उमरबन के एसएडीओ प्रेमसिंह ओहरिया, वैज्ञानिक दिलीप रघुवंशी, एससीओ भारत भावेल तथा एओ बलवंत सोलंकी सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने किसानों की उपस्थिति में एक-एक खेत का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया तथा संबंधित किसानों से आवेदन भी प्राप्त किए।

जांच दल द्वारा तैयार की जा रही रिपोर्ट शीघ्र ही कलेक्टर धार को सौंपी जाएगी। किसानों को उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई होगी तथा प्रभावित किसानों को समय पर उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

इस संबंध में नहर अध्यक्ष रामाधामा कैलाश ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर किसानों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here