अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में छात्राओं का हल्ला बोल, 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 July 2026

अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में छात्राओं का हल्ला बोल, 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय

अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में छात्राओं का हल्ला बोल, 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय सौंपा ज्ञापन 



 दिग्विजय सिंह पटेल की रिपोर्ट

खरगोन//  कन्या शिक्षा परिसर हॉस्टल की करीब 250 छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं। छात्राओं ने मेनगांव स्थित हॉस्टल से करीब 10 किलोमीटर पैदल मार्च कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निलंबित हॉस्टल अधीक्षिका अंकिता खोड़े की बहाली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।



मेनगांव स्थित कन्या शिक्षा परिसर हॉस्टल की लगभग 250 छात्राएं रैली के रूप में पैदल मार्च करते हुए खरगोन कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल अधीक्षिका अंकिता खोड़े को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। उन्होंने मांग की कि निलंबन की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए और छात्राओं को पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी दी जाए।



रास्ते में प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे प्रभारी कलेक्टर रेखा राठौड़ से मुलाकात की मांग पर अड़ी रहीं और पैदल ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच गईं।



इस मामले में एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि अधीक्षिका अंकिता खोड़े को आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के चलते प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पूरी प्रक्रिया की जानकारी देकर समझाइश दी गई है तथा आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।



ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन ने छात्राओं को बसों के माध्यम से वापस उनके हॉस्टल पहुंचा दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here