थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने, पेश की मानवता की मिसाल। पैर फैक्चर के बावजूद भी थाना प्रभारी ने निभाया मानवता का फर्ज, किया रक्तदान - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 7 June 2026

थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने, पेश की मानवता की मिसाल। पैर फैक्चर के बावजूद भी थाना प्रभारी ने निभाया मानवता का फर्ज, किया रक्तदान

थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने, पेश की मानवता की मिसाल। पैर फैक्चर के बावजूद भी थाना प्रभारी ने निभाया मानवता का फर्ज, किया रक्तदान 



सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 30 वर्षीय महिला को किया, रक्तदान।


धामनोद // खरगौन जिले की महेश्वर तहसील के ग्राम गुलावड की रहने वाली लक्ष्मीबाई उम्र 30 वर्ष सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त है । जिसका इलाज धामनोद नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है । उसका हीमोग्लोबिन मात्र 3.5 रह गया था । अपने गांव से बहुत दूर परदेश में उसके परिजन बहुत चिंतित थे । लेकिन धामनोद नगर तो समाज सेवा के लिए जाना जाता है ।



जानकारी मिलने के बाद सामाजिक संगठन के विजय नामदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदाताओं से सहयोग की अपील की। जिस पर तुरंत ही संवेदनशीलता के साथ पीड़ित मानवता की सेवा करने की भावना का प्रदर्शन करते हुए, धामनोद नगर थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे जो कि पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद तुरंत अस्पताल पहुंचकर मरीज को रक्तदान किया  । और इस प्रकार मानवता की मिसाल पेश की ।



नगर में उनके इस संवेदनशील सेवा कार्य की बहुत चर्चा और सराहना हो रही है ।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here