नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, रेफर के बाद रास्ते में हुई मौत - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 3 June 2026

नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, रेफर के बाद रास्ते में हुई मौत

नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, रेफर के बाद रास्ते में हुई मौत



धामनोद//धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिखरौन में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिखरौन निवासी मिनाक्षी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।



घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मिनाक्षी को तत्काल धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजन शव को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया तथा मामले की सूचना धामनोद पुलिस को दी गई।



सूचना मिलने पर धामनोद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि मिनाक्षी का विवाह करीब एक माह पूर्व ही हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही इस तरह की घटना सामने आने से परिवार में शोक का माहौल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here