पुलिस की घेराबंदी, हथियार के साथ नाबालिग पकड़ा काली स्कॉर्पियो जप्त मुख्य आरोपित फरार पूर्व मै भी देखने को मिला काली स्कॉर्पियो का आतंक - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 1 June 2026

पुलिस की घेराबंदी, हथियार के साथ नाबालिग पकड़ा काली स्कॉर्पियो जप्त मुख्य आरोपित फरार पूर्व मै भी देखने को मिला काली स्कॉर्पियो का आतंक

 पुलिस की घेराबंदी, हथियार के साथ नाबालिग पकड़ा काली स्कॉर्पियो जप्त मुख्य आरोपित फरार पूर्व मै भी देखने को मिला काली स्कॉर्पियो का आतंक



धामनोद//धार जिले के धामनोद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बालअपचारी को देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जप्त किया है, जबकि मुख्य आरोपी यशपाल मेवाड़े पुलिस को चकमा देकर  फरार हो गया।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP 09 DY 9996 में अवैध हथियार लेकर आईटीआई के पीछे मैदान क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थाना धामनोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने स्कॉर्पियो मोड़कर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि एक बालअपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बालअपचारी के कब्जे से एक अवैध देशी निर्मित 32 बोर पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हथियार के साथ महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP09DY9996 को भी जप्त किया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने बालअपचारी एवं फरार आरोपी यशपाल मेवाड़े पिता ओमप्रकाश मेवाड़े निवासी ग्राम बैगंदा, थाना धामनोद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

ज्ञात हो पूर्व मै भी उक्त काली स्कॉर्पियो वाहन का आतंक सड़क पर देखने को मिला था जिसमें सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को रौंदते हुए पलट गया था

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे,  आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक रविन्द्र जमरे सहित थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here