ग्राहक बनकर आईं, लाखों के जेवर लेकर फुर्र! धामनोद में पारदी गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 9 May 2026

ग्राहक बनकर आईं, लाखों के जेवर लेकर फुर्र! धामनोद में पारदी गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार

 ग्राहक बनकर आईं, लाखों के जेवर लेकर फुर्र! धामनोद में पारदी गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार



धामनोद //नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित यशोदा मार्केट में एक सराफा दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची पारदी गैंग की महिलाओं ने बड़ी सफाई से लाखों रुपये के चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मामले में धामनोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।



जानकारी के अनुसार थाना धामनोद में फरियादी श्याम पिता सत्यनारायण सोनी की रिपोर्ट पर धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह पुराना बस स्टैंड स्थित यशोदा ज्वेलर्स में कार्य करता है। 6 मई 2026 बुधवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं और चांदी के जेवर देखने लगीं।



महिलाएं काफी देर तक अलग-अलग आभूषण निकलवाकर देखती रहीं और कर्मचारी को बातचीत में उलझाए रखा। कुछ समय बाद पसंद नहीं आने की बात कहकर दुकान से निकल गईं।



महिलाओं के जाने के बाद जब दुकान में रखे जेवरों की दोबारा गिनती की गई तो चांदी की एक जोड़ी रमजोल (पायल) करीब 360 ग्राम, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये बताई गई, तथा चांदी का कमर का कंदोरा करीब 162 ग्राम, कीमत लगभग 48 हजार 600 रुपये, गायब मिले।

चोरी का संदेह होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। फुटेज में वही तीन महिलाएं बेहद शातिर तरीके से जेवर चोरी करती दिखाई दीं। इसके बाद दुकान संचालक जयप्रकाश पाटीदार को सूचना दी गई और महिलाओं के फोटो एवं वीडियो व्यापारियों के सोशल मीडिया समूहों में वायरल किए गए।

दुकान संचालक जयप्रकाश पाटीदार ने बताया कि महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में आई थीं और इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद सूचना मिली कि संदिग्ध महिलाएं खेतिया क्षेत्र में देखी गई हैं। इसके बाद व्यापारियों और पुलिस की मदद से उन्हें पकड़कर धामनोद थाने लाया गया।



पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग अलग-अलग शहरों में सराफा दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती रही है। गैंग में 5 से 6 महिलाओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इनके साथ एक बच्चा भी रहता था, जिसका इस्तेमाल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया जाता था।



पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सीमा पति सुशील मोंगिया निवासी तलवाड़ा थाना बारां कोतवाली जिला बारां राजस्थान, इनोनी पति बिलंदर मोंगिया निवासी कुंजैड थाना अटरू जिला बारां राजस्थान तथा राजकन्या पति सुग्रीव मोंगिया निवासी थाना अंता जिला बारां राजस्थान के रूप में की है।

धामनोद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here