हाईवे पर आतंक, अज्ञात बदमाशों ने फोड़े वाहनों के कांच पुलिस की तत्परता से चंद घंटों मै पकड़े अपराधी निकाला नगर मै जुलूस - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 24 May 2026

हाईवे पर आतंक, अज्ञात बदमाशों ने फोड़े वाहनों के कांच पुलिस की तत्परता से चंद घंटों मै पकड़े अपराधी निकाला नगर मै जुलूस

 हाईवे पर आतंक, अज्ञात बदमाशों ने फोड़े वाहनों के कांच पुलिस की तत्परता से चंद घंटों मै पकड़े अपराधी निकाला नगर मै जुलूस 



धामनोद//धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में राऊ-खलघाट फोरलेन हाईवे पर शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने चलती बसों और अन्य वाहनों पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में कई वाहनों के कांच टूट गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी यात्री या चालक को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



जानकारी के अनुसार, फरियादी गोकुल पिता महेश चौधरी, निवासी ग्राम धामंदा जिला देवास, स्लीपर बस क्रमांक MP13P6077 से यात्रियों को लेकर इंदौर से जालना (महाराष्ट्र) जा रहा था। शनिवार रात करीब 11:55 बजे जैसे ही बस पलास होटल के पास पहुंची, तभी हाईवे किनारे खड़े कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थर सीधे बस के सामने के कांच पर लगे, जिससे कांच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।



बताया जा रहा है कि पीछे आ रही पवन ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP30P1613 को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। इस हमले में बस के बाईं ओर के दो से तीन कांच टूट गए। वहीं एक काली आर्टिगा कार क्रमांक 25BH2147S पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे कार का पिछला कांच और डोर पैनल क्षतिग्रस्त हो गया।



इतना ही नहीं, राजस्थान नंबर की एक सीएनजी ईको वाहन क्रमांक RJ09GE2612 भी पत्थरबाजी की चपेट में आ गई। वाहन चालक अब्दुल पिता नफीस शेख, निवासी सेंधवा ने बताया कि उसकी गाड़ी का सामने का कांच पूरी तरह टूट गया।



घटना में किसी भी यात्री या चालक को चोट नहीं आई, लेकिन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद वाहन चालकों और यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया।



पीड़ित वाहन चालकों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धामनोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं धामनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ मै आरोपियों द्वारा घटना करना कबूल किया गया ।



 पुलिस द्वारा महेश्वर चौराहे पर आरोपी युवकों का जुलूस भी निकाला गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here