भोजशाला पर हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद धार में उत्साह, धामनोद में करणी सैनिकों ने मनाया जश्न
धामनोद//भोजशाला को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद पूरे धार जिले में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में शनिवार शाम 6 बजे धामनोद नगर के श्रीराम चौक पर करणी सैनिकों ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में करणी सेना के धार जिला अध्यक्ष विशाल मंडलोई के नेतृत्व में सभी करणी सैनिक उपस्थित रहे। शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और आरती से हुई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा, *"ज्ञान की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद ही है कि सत्य की विजय हुई। यह फैसला केवल एक स्थान का नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और विद्या की अधिष्ठात्री मां वाग्देवी के सम्मान की पुनर्स्थापना है।"*
इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। करणी सैनिकों ने भोजशाला में विराजमान मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर ढोल-ताशों के साथ आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ करणी सैनिक व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह जानकारी करणी सेना के संभागीय मीडिया प्रभारी अजय वर्मा ने दी
1. "वीणावादिनी मां सरस्वती की कृपा से आज इतिहास ने करवट ली है। भोजशाला में मां का वास पुनः गूंजेगा।"
2. "यह जीत शब्द की है, विद्या की है, मां सरस्वती के आशीर्वाद की है। सत्यमेव जयते।"


No comments:
Post a Comment