बोरिंग से निकल रहा हल्का लाल और काला पानी,किसानो की बढ़ी चिंता,पेयजल के लिए अन्य साधनों से कर रहे पूर्ति। - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 April 2026

बोरिंग से निकल रहा हल्का लाल और काला पानी,किसानो की बढ़ी चिंता,पेयजल के लिए अन्य साधनों से कर रहे पूर्ति।

 बोरिंग से निकल रहा हल्का लाल और काला पानी,किसानो की बढ़ी चिंता,पेयजल के लिए अन्य साधनों से कर रहे पूर्ति।



बड़वानी से रघुनाथ सेन की रिपोर्ट 

बड़वानी//पानसेमल तहसील के ग्राम रामा फलिया में बोरिंग से हल्के लाल और काले रंग का पानी निकलने से किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है। यह गांव ग्राम पंचायत बालझिरी के अंतर्गत आता है, जहां पिछले करीब एक वर्ष से ट्यूबवेल के पानी में यह समस्या बनी हुई है।

ग्राम निवासी मुकेश हलवदार डावर ने बताया कि उनके खेत सहित आसपास के कई खेतों में बोरिंग से इसी प्रकार का दूषित पानी निकल रहा है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस पानी के कारण उनकी मक्का की फसल एक बार पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, परिवार को पीने के पानी के लिए दूसरे खेतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।



ग्रामीणों में इस पानी के उपयोग से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है



इस मामले में पानसेमल तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने बताया कि संबंधित पानी पीने योग्य नहीं है। उन्होंने स्थानीय निकाय को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।



गौरतलब है कि वर्षाकाल के दौरान भी इस तरह की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद पानी के सैंपल जांच के लिए लिए गए थे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here