एक माह मै लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्रवाई: लेखापाल 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
(बड़वानी)से रिपोर्ट: रघुनाथ सेन
बड़वानी जिले में लोकायुक्त टीम ने एक माह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर में बीईओ कार्यालय के लेखापाल प्रदीप मंडलोई को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आवेदक बाबूलाल नरगावे की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आवेदक की बहू की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी, जिसके वेतन भुगतान और प्रान नंबर जारी करने के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
लेखा शाखा प्रभारी एवं सहायक ग्रेड-3 पद पर पदस्थ प्रदीप मंडलोई ने पहले 8 हजार रुपए की मांग की थी, जिसके बाद सौदेबाजी के दौरान 7 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।
लोकायुक्त निरीक्षक सचिन पटेरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई बड़वानी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की सख्ती को दर्शाती है।


No comments:
Post a Comment