नगर मै लव जिहाद ‘शादी का झांसा’ बनकर टूटा विश्वास, युवती से धोखा, धर्मपरिवर्तन के दबाव से दहशत का सनसनीखेज मामला
धामनोद थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धोखे, दबाव और धमकी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवती ने अब्दुल हॉबी पठान नाम के युवक पर आरोप लगाया है कि उसने पहले आदित्य ठाकुर नाम बताकर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसका भरोसा जीता और बाद में उसे धोखा देते हुए जबरदस्ती की।
पीड़िता के अनुसार, करीब दो साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और मुलाकातें होने लगीं। इसी दौरान युवक ने शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर युवती उसके करीब आती गई। लेकिन वक्त गुजरने के साथ युवक अपने वादे से मुकरता रहा और टालमटोल करता रहा।
घटना ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब 10 अप्रैल 2026 को युवक युवती को अपने साथ धामनोद ले गया। यहां एक होटल में ले जाकर युवती के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद युवती को युवक की असली पहचान का पता चला, जिससे वह पूरी तरह सदमे में आ गई।
युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment