नगर मै गरजी करणी सेना: समाज सेवा के लिए ली सामूहिक शपथ
धामनोद।//नगर के गुरु कृपा ऑटो डील कार्यालय में शुक्रवार शाम 5:30 बजे करणी सेना जिला धार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा, धर्म सेवा एवं सनातन सेवा को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई, संभाग पदाधिकारी आनंद ठाकुर, वरिष्ठ मार्गदर्शक मनोज जाट, सोनू गांधी, आशीष मंडलोई, समाजसेवक सनी जाट एवं राहुल गोयल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के लिए शपथ लेकर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अमन केवट, सन्नी जाट, सुनील दरबार, रुपेश वैष्णव, कुणाल ठाकुर, राजू टोपी, राहुल गोयल, सोनू गांधी, आशीष मंडलोई, मनोज जाट, दीपक सिंह सोलंकी, राहुल तंवर, शिवम यादव एवं जितेन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment