खूनी तेंदुए का तांडव: 4 ग्रामीण समेत फॉरेस्ट ऑफिसर घायल, गांव में दहशत का माहौल!
धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम गुजरी पंचायत में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खूंखार तेंदुआ अचानक गांव में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए के इस हमले में 4 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हालात तब और बिगड़ गए जब रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए ने फॉरेस्ट ऑफिसर पर भी हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी भी घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत और बढ़ गई।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
तेंदुए के हमले के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं और बाहर निकलने से बच रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और समूह में रहने की सलाह दी है।
फिलहाल तेंदुआ अभी भी पकड़ से बाहर है, जिससे गांव में तनाव और खलबली बनी हुई है। वन विभाग का दावा है कि जल्द ही तेंदुए को काबू में कर लिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment