महेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 44 पेटी अवैध शराब, सहित कार जप्त तस्कर हुआ फरार
खरगोन जिले के महेश्वर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 पेटी देशी-विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक कार भी बरामद की, जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की ह्यूंडई ओरा कार (MP46ZG2151) में भारी मात्रा में अवैध शराब धमनोद रोड से मंडलेश्वर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर धामनोद-बड़वाह रोड पर जय जलदेव ढाबे के आगे नाकाबंदी की गई।
कुछ ही देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से 44 पेटी (करीब 465 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1.63 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही करीब 6 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में महेश्वर थाना पुलिस व साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।
👉 पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगातार सख्ती बरती जा रही है, जिससे इस तरह के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस टीम –
उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी महेश्वर निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में उनि सुनील जामले, प्रआर अमर सोलंकी, आर विक्कु गाठे, आर अमर, आर बिरेन्द्र, साइबर सेल टीम व थाना महेश्वर के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।


No comments:
Post a Comment