जहरीले धुएं से हड़कंप: ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 9 March 2026

जहरीले धुएं से हड़कंप: ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

 जहरीले धुएं से हड़कंप: ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम



खरगोन में कचरा प्रबंधन की लापरवाही अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शहर के डाबरिया रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी आग से उठ रहे घने धुएं ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की सांसें तक मुश्किल कर दीं। धुएं से परेशान नाराज नागरिकों ने गोपालपुरा रोड पर चक्काजाम कर नगर पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।



खरगोन शहर के डाबरिया रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कचरे के ढेर से उठता घना धुआं गोपालपुरा समेत आसपास की बस्तियों में फैलने लगा।
धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने समय पर ध्यान नहीं दिया और फोन तक उठाने की जहमत नहीं उठाई। इससे नाराज होकर लोगों ने गोपालपुरा रोड पर चक्काजाम कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी रोहित अलावे और मेनगांव चौकी प्रभारी सुदर्शन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से चर्चा कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद नागरिकों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।



 – मनोज सिरवी, स्थानीय निवासी

रात करीब डेढ़ बजे से ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग लगी हुई है। धुएं के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे थे।


– संतोष चंद मुकाती, स्थानीय निवासी

धुएं से बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मजबूर होकर हमें सड़क पर उतरकर चक्काजाम करना पड़ा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here