नर्मदा भक्ति का अनोखा सफर: 111वें दिन धामनोद में हुआ नर्मदा पुत्रों का भव्य स्वागत
धार जिले के धामनोद नगर में उस समय भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब नर्मदा पुत्र अभियान के संस्थापक राजू पटेल अपने भाई सतीश पटेल के साथ नर्मदा परिक्रमा की पदयात्रा करते हुए नगर पहुंचे। दिसंबर में मंडलेश्वर नर्मदा घाट से शुरू हुई इस यात्रा का आज 111वां दिन है। धामनोद पहुंचते ही नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए “जय श्री मात नर्मदे हर” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।
राजू पटेल और सतीश पटेल इस पदयात्रा के माध्यम से नर्मदा मैया की महिमा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिला रहे हैं। यात्रा बीती रात बिखरोन गांव में विश्राम के बाद आज सुबह धामनोद पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी मौजूद रहे।
(राजू पटेल)
“नर्मदा परिक्रमा केवल धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह नर्मदा नदी की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास है। हम सभी को नर्मदा मैया को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।”
📰
धामनोद में स्वागत के बाद पदयात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर मंडलेश्वर के लिए रवाना हो गई।


No comments:
Post a Comment