टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का ऐतिहासिक जलवा, श्रीराम चौक पर ढोल-पटाखों के साथ मना जश्न 🇮🇳🏏
धामनोद//आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। जीत की खबर मिलते ही नगर के श्रीराम चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हो गए और जमकर जश्न मनाया।
ढोल की थाप पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने ठुमके लगाए और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आसमान में पटाखों की गूंज और रोशनी ने जीत के जश्न को और भी खास बना दिया।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व व्यक्त किया। देर रात तक श्रीराम चौक पर जश्न का माहौल बना रहा और हर कोई टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाता नजर आया।


No comments:
Post a Comment