अज्ञात बदमाशों की करतूत चने के खलिहान में लगाई आग खेत में रखा चने का ढेर जला, किसान की मेहनत राख — लाखों का नुकसान - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 March 2026

अज्ञात बदमाशों की करतूत चने के खलिहान में लगाई आग खेत में रखा चने का ढेर जला, किसान की मेहनत राख — लाखों का नुकसान

अज्ञात बदमाशों की करतूत चने के खलिहान में लगाई आग खेत में रखा चने का ढेर जला, किसान की मेहनत राख — लाखों का नुकसान


 कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम भोईंदा में एक किसान की मेहनत पर अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। खेत में काटकर रखे चने के बड़े ढेर में देर रात आग लगा दी गई, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई। किसान ने इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित किसान सचिन सिंह मंडलोई ने राम मंदिर की कृषि भूमि साझेदारी पर लेकर करीब दस एकड़ में चने की फसल लगाई थी। इनमें से चार एकड़ की फसल काटकर खेत में ही खलिहान बनाकर रखी गई थी, जिसे सोमवार सुबह मशीन से निकालना था।

लेकिन रविवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने सुनसान का फायदा उठाकर चने के इस ढेर में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। ठीकरी से दमकल वाहन पहुंचा, लेकिन तब तक चने की पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

सोमवार को राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां पटवारी द्वारा पंचनामा बनाया गया। पीड़ित किसान ने कसरावद तहसीलदार को आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की है, साथ ही पुलिस चौकी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बाइट (पीड़ित किसान – सचिन सिंह मंडलोई)

“रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चने के ढेर में आग लगा दी, जिससे मेरी पूरी फसल जलकर राख हो गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं।”


फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है, वहीं किसान अपनी मेहनत की फसल राख में तब्दील होने से बेहद परेशान है और प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here