मानवता की मिसाल: यातायात जवान अजय सोलंकी ने घायल बुजुर्ग की बचाई जान
ड्यूटी से बढ़कर मानवता — अजय सोलंकी बने प्रेरणा
धार जिले के खलघाट चौराहे पर इंसानियत की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस जवान अजय सोलंकी ने अपनी तत्परता और सेवा भावना से एक घायल बुजुर्ग की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
दरअसल, खलघाट चौराहे पर सुबह के समय एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग आत्माराम धनगर, निवासी गुलझरा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ और पैरों में चोटें आईं।
घटना के समय मौके पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस जवान अजय सोलंकी ने बिना देर किए राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल टोल एंबुलेंस के जरिए शासकीय अस्पताल धामनोद पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
इतना ही नहीं, अजय सोलंकी ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन और घायल का मोबाइल सुरक्षित रखते हुए उनके परिजनों को चौकी पर बुलाकर सौंपा।
अजय सोलंकी की इस मानवीय पहल और सेवा भावना की सराहना मौके पर मौजूद राहगीरों ने भी की।


No comments:
Post a Comment