खलघाट टोल के पास रात में लूट! कार के कांच फोड़कर बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, परिवार में दहशत - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 March 2026

खलघाट टोल के पास रात में लूट! कार के कांच फोड़कर बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, परिवार में दहशत

 खलघाट टोल के पास रात में लूट! कार के कांच फोड़कर बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, परिवार में दहशत



धामनोद //धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में खलघाट टोल प्लाजा के समीप देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। त्र्यम्बकेश्वर से इंदौर लौट रहे एक परिवार की कार को अज्ञात बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया और कार के कांच फोड़कर सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मनोज पिता अमृतलाल गुप्ता (55 वर्ष) निवासी स्कीम नं. 71, थाना द्वारकापुरी इंदौर, अपनी पत्नी संगीता गुप्ता, बेटी आशी गुप्ता और बेटे अथर्व गुप्ता के साथ कार क्रमांक MP09WB4522 से महाराष्ट्र के त्र्यम्बकेश्वर से दर्शन कर 15 मार्च की रात करीब 12 बजे इंदौर लौट रहे थे।



बताया जा रहा है कि खलघाट टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर अचानक कार ने पिकअप लेना बंद कर दिया और वाहन रुक गया। इसी दौरान पास के खेतों से करीब 5 से 6 अज्ञात बदमाश निकलकर कार के पास पहुंच गए। इनमें से दो-तीन लोगों के हाथ में लकड़ी के डंडे थे, जबकि एक बदमाश के पास फालिया था।



बदमाशों ने कार के दरवाजे खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे लॉक होने के कारण नहीं खुल पाए। इसके बाद आरोपियों ने फालिये और पत्थरों से कार के तीनों कांच तोड़ दिए। टूटे कांच से मनोज गुप्ता के दाहिने हाथ की कलाई के पास हल्की चोट आई, जबकि कार में बैठी संगीता गुप्ता के गले में खरोंच लग गई।

इसी दौरान बदमाश संगीता गुप्ता के गले में पहनी सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए।



घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here