सरेराह शरारत या साजिश? तिलक पथ पर बच्चे पर फेंका फेवीक्विक, युवक फरार मचा हड़कंप
खरगोन । शहर के तिलक पथ पर गुरुवार रात उस वक्त डर और दहशत का माहौल निर्मित हो गया, जब एक 11 वर्षीय बच्चे पर अज्ञात युवक ने फेविक्विक का छिडकांव कर दिया। केमिकलयुक्त फेविक्विक छिड़कने के बाद युवक फरार हो गए। वहीं बच्चा आंखों में जलन की शिकायत करते हुए चीख- पुकार मचाते हुए मदद की गुहार लगाने लगा। बच्चे की हालत बिगड़ते देख लोग इकट्ठा हो गए, तत्काल अस्पताल ले जाया गया। गनिमत रही बच्चे के चेहरे या आंखों पर गंभीर असर नही हुआ। इस हादसे के बाद क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित नजर आए। चिकित्सको के फेविक्विक की पुष्टि करने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। अन्यथा शुरुआत में परिजन किसी केमिकल के छिडकांव का अंदेशा जता रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
पीड़ित मोहम्मद हारिश पिता इलीयास खान ने बताया कि वह महर्षि विद्या मंदिर के पास से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे। युवकों ने मुझ पर केमिकल फेंका और भाग खड़े हुए। केमिकल से आंखों में जलन होने लगी, शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी।
बच्चे के पिता इलीयास खान ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की हरकत करने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो। घटना के बाद क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बन गया है और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।


No comments:
Post a Comment