रेलिंग विहीन रपट बनी मौत का जाल: 20 फीट नीचे गिरी गर्भवती, अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 7 March 2026

रेलिंग विहीन रपट बनी मौत का जाल: 20 फीट नीचे गिरी गर्भवती, अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी

 रेलिंग विहीन रपट बनी मौत का जाल: 20 फीट नीचे गिरी गर्भवती, अस्पताल में गूंजी नवजात की किलकारी



भगवानपुरा | भगवानपुरा क्षेत्र के ग्राम सिरवेल-मोहराड़ी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रपट पर रेलिंग नहीं होने के कारण बाइक सवार गर्भवती महिला करीब 20 फीट नीचे गिर गई। गनीमत रही कि कुछ ही घंटों बाद अस्पताल में उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया और मां-बेटी दोनों सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार मोहराड़ी निवासी हीरालाल अपनी गर्भवती पत्नी पेरू बाई और भाभी को बाइक से सिरवेल अस्पताल लेकर जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे सिरवेल में झूले के पास बने पुल पर सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सहित पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जा गिरे।



हादसे वाली जगह के आसपास नुकीली चट्टानें थीं, लेकिन संयोग से तीनों पास ही बने पानी के डबरे में गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई और गंभीर चोट भी नहीं आई। घटना को देख समाजसेवी विक्रम ठाकुर तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद पेरू बाई ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस रपट का निर्माण हुए करीब 10 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां रेलिंग नहीं लगाई गई है। उनका कहना है कि यह हादसा बड़ा रूप भी ले सकता था और किसी की जान जा सकती थी।

समाजसेवी विक्रम ठाकुर ने बताया कि इस मामले को लेकर ग्रामीण जल्द ही अधिकारियों से चर्चा करेंगे और रपट पर रेलिंग लगवाने के लिए कलेक्टर से मुलाकात करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here