मोटर सायकल से आई युवती पुल से नर्मदा में लगाई छलांग, हालत गंभीर - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 28 March 2026

मोटर सायकल से आई युवती पुल से नर्मदा में लगाई छलांग, हालत गंभीर


मोटर सायकल से आई युवती  पुल से नर्मदा नदी में लगाई छलांग, हालत गंभीर 



धार जिले के खलघाट क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संजय सेतु ब्रिज से एक युवती द्वारा नर्मदा नदी में छलांग लगाने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।



जानकारी के अनुसार, ग्राम भोयंदा निवासी रीना पिता राधेश्याम अपनी बाइक (MP10 MH 7825) से खलघाट पहुंची और अचानक ब्रिज से नदी में कूद गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर कॉल किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस के पायलट दीपक वर्मा एवं आकाश रोकड़े ने तत्परता दिखाते हुए युवती को नदी से बाहर निकाला और तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉ. रेशमी सोलंकी द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।



डॉक्टरों के अनुसार युवती की कमर में फ्रैक्चर पाया गया है, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्राथमिक पूछताछ में युवती ने बताया कि उसके पिता का लीवर खराब है और वे शराब का सेवन करते हैं। कई बार मना करने के बावजूद उन्होंने शराब नहीं छोड़ी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया।



फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here