नर्मदा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गांव में मातम - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 28 March 2026

नर्मदा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गांव में मातम

नर्मदा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गांव में मातम



धरमपुरी // संवाददाता नरेंद्र चौहान 
धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपल्दागढ़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नर्मदा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय युवक राम पिता श्रीराम, निवासी जाटपुर, अपने रिश्तेदारों के यहां पीपल्दागढ़ी “मान देने” आया हुआ था। इसी दौरान कार्यक्रम के बीच वह अपने साथियों के साथ नर्मदा नदी में नहाने चला गया।


नहाते समय अचानक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद साथियों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया।
उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here