नगर मै गूंजी भक्ति की सरगम, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में पं. सुधीर व्यास ने बांधा समां - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 March 2026

नगर मै गूंजी भक्ति की सरगम, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में पं. सुधीर व्यास ने बांधा समां

 नगर मै गूंजी भक्ति की सरगम, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में पं. सुधीर व्यास ने बांधा समां



“ये चमक ये दमक…” भजन पर झूमे श्रद्धालु, भक्ति और उत्साह से सराबोर हुआ मंदिर परिसर 

धामनोद //नगर स्थित श्री इच्छापूर्ति हनुमान जी मंदिर में मंगलवार दोपहर 4 बजे भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास जी के आगमन से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।



भजन संध्या के दौरान पंडित सुधीर व्यास जी ने अपना लोकप्रिय भजन “ये चमक ये दमक, फूलवन में महक, मेरा सब कुछ सरकार तुम्हीं से है” प्रस्तुत किया, जिसे सुनते ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कई भक्त भक्ति रस में झूमते और नृत्य करते नजर आए।



मंदिर परिसर में पुरुष, महिलाएं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।


इस अवसर पर इच्छापूर्ति समिति द्वारा पंडित जी का माला-फूलों से भव्य स्वागत किया गया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, वहीं कई भक्तों ने पंडित जी के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।



निलेश माहेश्वरी ने जानकारी दी कि पंडित जी महेश्वर स्थित रंजीत हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के आयोजन के लिए आए हुए हैं। इसी क्रम में मंदिर समिति से जुड़े डॉ. हेमंत सोनी के निवेदन पर वे धामनोद पहुंचे।



यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया, जिसे श्रद्धालु लंबे समय तक याद रखेंगे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here