ध्वजारोहण के साथ चिड़िया संगम घाट निर्माण का श्रीगणेश, उमड़ा जनसैलाब नर्मदा भक्तों ने दिखाई आस्था, जन सहयोग से घाट निर्माण हेतु लाखों का दान - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 March 2026

ध्वजारोहण के साथ चिड़िया संगम घाट निर्माण का श्रीगणेश, उमड़ा जनसैलाब नर्मदा भक्तों ने दिखाई आस्था, जन सहयोग से घाट निर्माण हेतु लाखों का दान

 ध्वजारोहण के साथ चिड़िया संगम घाट निर्माण का श्रीगणेश, उमड़ा जनसैलाब नर्मदा भक्तों ने दिखाई आस्था, जन सहयोग से घाट निर्माण हेतु लाखों का दान 



टवलाई (कोटड़ा), दिनेश धनगर।

धरमपुरी//गोगावा पंचायत के ग्राम महापुरा स्थित कोटड़ा में मां नर्मदा तट पर श्री शुक्लेश्वर महादेव तीर्थ क्षेत्र में चिड़िया संगम घाट एवं मुक्तिधाम निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को संत समाज के सानिध्य में ध्वजारोहण के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत झरने के हनुमान मंदिर से निकली ध्वज यात्रा से हुई, जो भक्ति माहौल के बीच शुक्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया एवं हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके पश्चात संतों का स्वागत-सम्मान कर धर्मसभा आयोजित की गई।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित प्रवीण शर्मा (राधे भैया) ने कहा कि घाट निर्माण का कार्य पूरे समाज का है और इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान की कृपा से यह संकल्प शीघ्र पूर्ण होगा।



कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मोहनजी पाटीदार, हरीश पाटीदार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मां नर्मदा की महाआरती और भंडारे का आयोजन भी किया गया।



घाट निर्माण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक दान दिया गया। प्रस्तावित निर्माण में लगभग 500 फीट चौड़ाई, 225 फीट लंबाई, 370 फीट घाट, 30 फीट मार्ग, महिला सुविधा कक्ष, मुक्तिधाम, दाह संस्कार शेड एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी



आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की है।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here