धमकी या अफवाह? बड़वानी जिला न्यायालय में बम की धमकी से हड़कंप - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2026

धमकी या अफवाह? बड़वानी जिला न्यायालय में बम की धमकी से हड़कंप

 धमकी या अफवाह? बड़वानी जिला न्यायालय में बम की धमकी से हड़कंप 



बड़वानी रघुनाथ सेन की रिपोर्ट

बड़वानी। जिला एवं सत्र न्यायालय बड़वानी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पूरे न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा लिया।



धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। न्यायालय के आसपास की दुकानों को बंद कराया गया, वहीं एडवोकेट चैंबर भी खाली करवा दिए गए। पूरे क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।



मौके पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें पद्मविलोचन शुक्ल, धीरज बब्बर, सोहन कनास और बलजीत बिसेन शामिल हैं। वहीं खरगोन से बम स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है और जांच जारी है।



घटना की सूचना मिलते ही महेन्द्र कुमार जैन भी न्यायालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन यह जांच कर रहा है कि यह धमकी वास्तविक है या किसी प्रकार की अफवाह। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here