हनी ट्रैप गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार: तीन महिलाएं शामिल;वीडियो बनाकर दुष्कर्म में फसाने की धमकी, ढाई लाख रुपए मांगे
खरगोन सनावद// जिले के सनावद में पांच सदस्यों के एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल है। आपको बता दे कि यह गिरोह आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को दुष्कर्म के झूठे मामलों में फसाने और ब्लैकमेल करने का काम करता था। बड़वाह की एसडीओपी अर्चना रावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सताजना निवासी एक पीड़ित ने 6 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार 2 फरवरी को एक सपना नाम की महिला ने उसे बार-बार फोन कर पद्मावती कॉलोनी स्थित अपने घर बुलाया। वहां आपसी सहमति से संबंध बनाए जा रहे थे, तभी अचानक दो पुरुष और एक महिला कमरे में आ गए। इस गिरोह की सदस्य वैजन्ती ने कमरे में रख मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की धमकी दी। उसने वीडियो वायरल करने, जान से करने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फसाने की धमकी देकर पीड़ित से ढाई लाख रुपए की मांग की। डर के मारे पीड़ित ने 10 लाख रुपए उन्हें दे दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी वैजन्ती को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में वैजन्ती ने समीर और सावन दोनों निवासी ट्रेचिंग ग्राउंड और दो अन्य महिलाओं के गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने निशानदेही पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने ऐसे ही अन्य मामलों में भी लोगों को ठगा होगा, जिनसे खुद से की संभावना है।


No comments:
Post a Comment