अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बाल अपचारी निकला हत्यारा - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 February 2026

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बाल अपचारी निकला हत्यारा

 अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बाल अपचारी निकला हत्यारा



कसरावद नरेंद्र चौहान की रिपोर्ट 

खरगोन जिले के कसरावद नगर में 31 जनवरी को हुए युवक राकेश चौहान उर्फ राका की हत्या के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय खरगोन में पेश किया है।

गौरतलब है कि 31 जनवरी को कसरावद नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित एनवीडीए रेस्ट हाउस बेड़ी क्षेत्र में राकेश चौहान का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही कसरावद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

जांच के दौरान मृतक के परिजनों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने एक बाल अपचारी को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के दौरान बालक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

बालअपचारी द्वारा घटना का कारण यौन शोषण बताया गया बाल अपचारी ने बताया कि वह मृतक राका के घर शराब पी रहा था तभी मृतक उसके पास आया और शौच करने का बोलकर घटना स्थल की ओर चला गया बाल अपचारी भी उसके पीछे पीछे चला गया और मृतक के कपड़े निकाल कर गंदा कार्य करने लगा जिसका मृतक द्वारा विरोध किया गया जिस पर बाल अपचारी ने उसे पत्थर से मारा मृतक बेहोश हो गया तत्पश्चात बाल अपचारी ने बड़े पत्थर से उसका सर कुचला दिया जिससे राका की मौत हो गई ।


पुलिस ने बाल अपचारी को नियमानुसार बाल न्यायालय खरगोन में पेश किया है। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल ने बताया कि मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है और पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here