सिवरेज नहीं, साज़िश बन गया विकास: गड्ढे में झुकी बच्चों की बस करोड़ों डकार गए अफसर, गड्ढे में फंसे मासूम - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 9 February 2026

सिवरेज नहीं, साज़िश बन गया विकास: गड्ढे में झुकी बच्चों की बस करोड़ों डकार गए अफसर, गड्ढे में फंसे मासूम

 सिवरेज नहीं, साज़िश बन गया विकास: गड्ढे में झुकी बच्चों की बस करोड़ों डकार गए अफसर, गड्ढे में फंसे मासूम





एक झटका और… पलट जाती बस! सिवरेज लापरवाही ने दिखाया खौफनाक चेहरा


धामनोद// नगर मै  सिवरेज विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। बदहाल सड़क और अधूरे सिवरेज कार्य के चलते स्कूली बच्चों से भरी एक बस सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में फंस गई। बस का संतुलन बिगड़ते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही पलों में बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के समय बस में बड़ी संख्या में मासूम बच्चे सवार थे। बस जैसे ही गड्ढे में धंसी, बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बस एक ओर झुक चुकी थी और पलटने की स्थिति बन गई थी, लेकिन सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाई। बड़ी संख्या में लोगों ने बस को सहारा दिया और बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों के सुरक्षित निकलने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिवरेज विभाग द्वारा सड़क को खोदने के बाद महीनों से मरम्मत नहीं की गई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और स्कूली वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। कई बार शिकायतें और आवेदन दिए जाने के बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।



घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या मासूमों की जान जाने का इंतजार कर रहा है? घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझा।



यह घटना सिवरेज विभाग की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक उदासीनता और स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई होती है या यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here