धामनोद//विदाई बनी अंतिम सफर: ट्राले की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत सड़क दिखा खून ही खून - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 February 2026

धामनोद//विदाई बनी अंतिम सफर: ट्राले की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत सड़क दिखा खून ही खून

धामनोद//विदाई बनी अंतिम सफर: ट्राले की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत सड़क दिखा खून ही खून



धामनोद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। धानी और दूधी गांव के बीच कुंदा फाटा स्थित राजराजेश्वरी मंदिर के सामने एबी रोड पर करीब सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकानपूरा निवासी देवीसिंह (48) अपनी पत्नी सलीताबाई (40) और बड़ी मम्मी रंगूबाई (65) के साथ 20 फरवरी को सलीताबाई के मायके ग्राम पलासिया गए थे। शनिवार सुबह तीनों मोटरसाइकिल क्रमांक MP 11 ND 0410 से पलासिया से लौट रहे थे। जैसे ही वे कुंदा फाटा के पास मंदिर के सामने पहुंचे, खलघाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।



टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। सलीताबाई को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत टोल वाहन की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सलीताबाई को मृत घोषित कर दिया। देवीसिंह और रंगूबाई का उपचार जारी है।



सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है।



घटना की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। मायके से ससुराल लौटते समय हुआ यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा बन गया है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here